जोहिला डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ा, खोले गए 6 में से 3 गेट

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में अत्यधिक वर्षा होने के कारण संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डेम का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने से जोहिला डेम के 6 गेटों में से 3 गेट खोल दिए गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश और बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। जोहिला डेम के 3 गेट खुलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग डेम का नजारा देखने पहुंच गए। वहीं, संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी बांध से छोड़े जा रहे पानी की सतत निगरानी कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डेम में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।जोहिला डेम से छोड़े गए पानी का असर निचले इलाकों में दिखाई देने लगा है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और निचले क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। ग्राम सचिव, पटवारी और पंचायत प्रतिनिधियों को संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने और आवश्यकता पड़ने पर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं डेम क्षेत्र की सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जलभराव या जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें डैम प्रबंधन के अनुसार, जोहिला डेम में कुल 6 गेट हैं, जिनमें से 3 गेटों को 3-3 मीटर तक खोला गया है। गेट खोलने के बाद बांध से पानी का बहाव तेज़ हो गया है, जिससे लोग प्राकृतिक नजारा देखने और वीडियो बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Next Post

भाजपा नेताओं ने जीएसटी की दरों की कमी पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने जीएसटी दरों में सुधार और देश की जनता को दिवाली का उपहार देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे देश के विकास और जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। भाजपा नेताओं ने […]

You May Like