जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रतन कॉलोनी स्थित शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे के दफ्तर में हुई बमबाजी का मुख्य आरोपी फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने उसके दो चेलो को दबोच लिया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि मुख्य आरोपी अरमान निवासी दीनदयाल निवासी के कहने पर वारदात हुई थी । जिसके पकड़े जाने के बाद मामले में नए खुलासे हो सकते है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विदित हो कि मनोज शर्मा 53 वर्ष निवासी कृपाल चौक गुप्तेश्वर थाना गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे का व्यवासयिक पार्टनर है। कार्यालय रतन कालोनी गोरखपुर में है। शुक्रवार रात्रि वह कार्यालय में रुका हुआ था, रात लगभग 2 बजे बिना नंबर की स्कूटी में आर्यन चौधरी तथा अरमान अपने नाबालिग साथी के साथ आए थे। जिन्होंने आफिस के सामने बम फेंके थे। तीनों आपराधिक प्रवृत्ति के है।
बमबाजी के बाद तीनों बिना नबंर की स्कूटी से दुर्गा मंदिर की ओर भाग गए थे। बदमाश पिछले कुछ समय से शराब ठेकेदार पर अवैध वसूली के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो ठेकेदार और उनके कर्मचारियों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से इस बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आर्यन चौधरी और एक नाबालिग को दबोच लिया है जबकि अरमान फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
