इंदौर: शहर में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा आईटी पार्क चौराहे पर छह लेन फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. उक्त फ्लाई ओवर के निर्माण का समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी निर्माण कार्य अधूरा है. अब नई समय सीमा दिसंबर में पूरा करने की तय की गई है, पहले उक्त ब्रिज जून में काम खत्म करने का दावा किया गया था. सवाल उठता है कि आखिर कब होगा ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा..?शहर के पूर्वी रिंग रोड पर आईटी पार्क चौराहे जो खंडवा रोड पर स्थित है.
उक्त चौराहे पर एमपीआरडीसी द्वारा 64 करोड़ रुपए की लागत से करीब 800 लंबा और सिक्स लेन चौड़ा फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है. ब्रिज निर्माण का ठेका बिहार के कटियार शहर की नारायणदास कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है. ब्रिज का काम मार्च 24 में शुरू किया गया था. उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2026 में पूरा करने की समय सीमा तय थी, मगर ब्रिज का काम अभी भी अधूरा और सिर्फ पियर ही बाहर आए है.
बताया जा रहा है कि ब्रिज के निर्माण में अवंतिका गैस पाइप लाइन शिफ्टिंग के कारण देरी हुई है. अवंतिका गैस कंपनी ने एक साल में भी लाइन शिफ्ट नहीं की है. अंत में एमपीआरडीसी अधिकारियों ने बीच रास्ता निकल कर काम शुरु किया और दूसरी जगह खुदाई में भी गैस लाइन आ गई और उसके शिफिंग का काम चल रहा है. ध्यान रहे कि एमपीआरडीसी ने आईटी पार्क चौराहे के ब्रिज को जून में पूरा करने का दावा किया था, लेकिन अब फिर फ्लाई ओवर ब्रिज की समय सीमा दिसंबर तक बढ़ा दी गई है.
गैस लाइन आने से देरी
इस बारे में कार्यपालन यंत्री गगन भाभर ने बताया कि दूसरी जगह खुदाई में गैस लाइन आने से फिर काम में देरी हो रही है. अब दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. हमारे सभी पियर बाहर आ गए है और काम तेज गति से किया जा सकेगा.
