बिगड़ रही कानून व्यवस्था, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, अवैध नशे के कारोबार और पुलिस प्रशासन की उदासीन कार्यशैली के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रांझी खमरिया के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसियों ने इस दौरान प्रशासन से मांग की कि रांझी क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ,कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे , ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स, गोकलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, महाराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, जग्गू विश्वकर्मा, मथुरा प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Next Post

ग्वालियर-चंबल की अनदेखी अब और नहीं सहेंगे : अजय सिंह

Wed Feb 11 , 2026
ग्वालियर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने आज ग्वालियर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर मुलाकात की। चार दिवसीय ग्वालियर-चंबल प्रवास के पहले दिन उन्होंने दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर […]

You May Like