सहकारिता ने कई क्षेत्रों में शोषण समाप्त कर लोगों को अधिकार दिये : शाह

अहमदाबाद 27 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सहकारिता ने देश में कई क्षेत्रों में शोषण समाप्त कर लोगों को अधिकार और समृद्धि दी है।

श्री शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में सहकारिता आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म’भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत के मोबिलिटीक्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। देश के विकास के साथ टैक्सी और यातायात सेवाओं की आवश्यकता घर-घर तक पहुंची है और अब टैक्सी की अवधारणा चार पहिया वाहन तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोपहिया, ऑटो और अन्य शहरी परिवहन सेवाएं भी इसका हिस्सा बन चुकी हैं। गुजरात में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ इसी व्यापक मोबिलिटी जरूरत को सहकारिता के माध्यम से नई दिशा देने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियां वाहन चलाने वालों को ड्राइवर मानती हैं, लेकिन भारत टैक्सी उन्हें’सारथी’ मानती है। उन्होंने कहा कि यह केवल शब्दों का अंतर नहीं, बल्कि पूरी सोच का अंतर है। ‘सारथी’ केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि इस सहकारी संस्था के सम्मानित भागीदार और ‘मालिक’ हैं। भारत टैक्सी का मूल उद्देश्य सारथियों और ग्राहकों दोनों का शोषण रोकना, सेवा कीगुणवत्ता बढ़ाना और मोबिलिटी क्षेत्र में न्यायपूर्ण व्यवस्थास्थापित करना है।

श्री शाह ने कहा कि पिछले वर्षों में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को लेकर अनेक शिकायतें सामने आयीं, कहीं सारथियों की कमाई से अत्यधिक कमीशन लिया गया, कहीं भुगतान समय पर नहीं पहुंचा, तो कहीं बिना सुनवाई के रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान केवल कानून से नहीं होता, कई बार सही संस्थागत मॉडल ही स्थायी समाधान देता है। इसी सोच से सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी की परिकल्पना की गयी।

उन्होंने कहा कि सहकारिता ने देश में कई क्षेत्रों में शोषण समाप्त कर लोगों को अधिकार और समृद्धि दी है। अमूल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मात्र 100 रुपये के शेयर से सहकारी व्यवस्था से जुड़ने वाली ग्रामीण पशुपालक बहन आज 1.25 लाख करोड़ के कारोबार वाले विश्वसनीय खाद्य ब्रांड की भागीदार है। अमूल ने यह सिद्ध किया है कि सहकारिता के माध्यम से बिना बिचौलियों, बिना शोषण और पूरी पारदर्शिता के साथ एक विशाल आर्थिक व्यवस्था खड़ी की जा सकती है। इस मॉडल ने दुग्ध क्षेत्र में शोषण को समाप्त किया और पशुपालक बहनों की मेहनत की कमाई को सीधे उनके बैंक खातों तक पहुंचाया। भारत टैक्सी इसी सफल सहकारी परंपरा को मोबिलिटी क्षेत्र में आगे बढ़ाने काप्रयास है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यह सवाल उठाया कि भारत टैक्सी जैसी पहल के लिए संसाधन कहाँ से आयेंगे। इस पर देश की प्रमुख सहकारी संस्थाओं से संवाद किया गया और उन्हें इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ने काआग्रह किया गया। यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि एनसीडीसी, इफको, कृभको, एनडीडीबी, नाबार्ड, एनसीईएल और अमूल जैसी प्रतिष्ठित सहकारी संस्थाओं ने मिलकर मोबिलिटी क्षेत्र में सारथियों की अपनी सहकारी संस्था खड़ी करने का निर्णय लिया है, ताकि देश की बड़ी निजी कंपनियों के सामने एक सशक्त, पारदर्शी औरसारथी-केंद्रित सहकारी विकल्प प्रस्तुत किया जा सके।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि अब तक भारत टैक्सी के साथ 7 लाख से अधिक सारथी जुड़े चुके हैं। भारत टैक्सी सारथियों को सम्मान देगी, सुरक्षा देगी और आने वाले समय में समृद्धि का रास्ता भी प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि यह सहकारी संस्था सारथियों की कमाई की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में ऋण, बीमा और अपने व्यवसाय के विस्तार में भी सहयोग करेगी। अब तक लगभग 37 लाख से ग्राहक भारत टैक्सी की सेवाओं कालाभ उठा चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता औरजनविश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

श्री शाह ने सारथियों से कहा, “भारत टैक्सी आपकी अपनी संस्था है और यह आपके शोषण को रोकने के लिए बनी है, आपको सम्मान देने के लिए बनी है और आपको समृद्ध बनाने के लिए बनी है। आने वाले समय मेंयही संस्था आपको ऋण उपलब्ध कराने, बीमा सुरक्षा देने और आपके व्यवसाय के विस्तार में सहयोग करने का काम भी करेगी।” उन्होंने कहा कि यह कार्य कोई निजी प्लेटफॉर्म नहीं कर सकता, क्योंकि उनका उद्देश्य अपना लाभ होता है, जबकि भारत टैक्सी का उद्देश्य अपने सारथियों का कल्याण है। उन्होंने कहा कि अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक सुरक्षा, सम्मान और स्थिर आय को प्राथमिकता देनी होगी।

उन्होंने कहा , “आज आप सात लाख सारथियों के विशाल परिवार का हिस्सा बने हैं और भारत टैक्सी से जुड़कर सहकारिता आंदोलन को नयी शक्ति प्रदान कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आनेवाले समय में मोबिलिटी और परिवहन के क्षेत्र में यह सहकारी संस्था नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और निश्चित रूप से सफल होगी।

Next Post

पुलिस गिरफ्त में नकबजनी का आरोपी 1.20 लाख का चोरी का माल बरामद

Sat Jun 27 , 2026
खंडवा जिले की देशगांव चौकी पुलिस ने नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के चोरी के जेवर और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16 जून को […]

You May Like