सिंगरौली: जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश से आज शुक्रवार को राहत मिली है। आसमान में हल्केफुल्के बादल दिखाई दे रहे थे,लेकिन बारिश नही हुई और सूर्य देवता के आज दर्शन जरूर हुये। जिले में अब तक 227 मिली लीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि पिछले साल 218 मिली लीटर बारिश दर्ज हुई थी। भू-संसाधन प्रबंधन सिंगरौली से मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली में अब तक 943, देवसर में 721, चितरंगी में 672, सरई में 793, माड़ा में 506 मिली लीटर बारिश हुई। चितरंगी एवं माड़ा क्षेत्र में अन्य तहसीलों के तुलना में कम बारिश हुई है। जबकि सिंगरौली में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
Next Post
यूक्रेन पर रूस के ताजा हमलों में दो लोगों की मौत
Sat Aug 22 , 2026
कीव, 22 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन पर रूस के ताजा हमलों में शनिवार को कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। इस बीच, शुक्रवार को क्रिवी रिह में एक शॉपिंग सेंटर पर हुए घातक हमले के बाद बचाव और राहत अभियान जारी है। कीव सिटी सैन्य प्राधिकरण के अनुसार, […]

You May Like
-
1 year ago
बैंक प्रबंधक के सूने घर में चोरी
-
2 months ago
पारदर्शी हो धार्मिक स्थलों की व्यवस्था