गौ हत्यारे ने ASI पर चलाई गोली, एएसआई और आरोपी दोनों घायल

विनय असाटी

दमोह : सीताबाबली इलाके में गौ हत्या के मामले के फरार आरोपी कासिम पिता फिरोज खान 23 वर्ष कुरैशी मंडी दमोह निवासी को नागपुर से गिरफ्तार कर आज सबेरे लाया जा रहा था, जहां दमोह के राजनगर के समीप उसने चौकी प्रभारी एएसआई आनंद कुमार पर गोली चला दी। इसके बाद प्रतिरक्षा के लिए फिर एएसआई आनंद कुमार पिता प्रेमनारायण 45 वर्ष ने आरोपित पर फायरिंग की, जहां दोनों घायल होने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं।

जहाँ आरोपित की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी रत डॉक्टर आर एस ठाकुर ने उसे 108 से सागर रेफर किया है । आरोपी के पैर और ASI के कंधे पर चोट आई है। सूत्रों ने कहा कि झाड़ियों में छिपे एक रिवाल्वर से आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई उस दौरान पुलिस इस मामले की तफ्तीश के सम्बन्ध में लिखा पढ़ी में व्यस्त थी। ASI आनंद उस दल का हिस्सा थे जो आरोपी को नागपुर से लेकर आई थी।

मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, आरआई हेमंत बरहैया, तहसीलदार मोहित जैन,नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता,टीआई देहात मनीष कुमार, टीआई कोतवाली आनंद राज, हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, चौकी प्रभारी सागर नाका नीतीश जैन, सड इंस्पेक्टर सियाराम,एएसआई राकेश पाठक, रघुराज, सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Post

रंगपंचमी पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Thu Mar 20 , 2025
ड्राय डे पर हीरानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार इंदौर: रंगपंचमी के अवसर पर हीरानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. उक्त शराब को आरोपी एक गार्डन में हो रही पार्टी के दौरान इस्तेमाल […]

You May Like