पोखना तालाब में जल भराव कम, कल से शुरू होगा नहरों से अतिक्रमण हटाना

टीकमगढ़ । इस बार जिले में अच्छी बारिश के बावजूद कुछ तालाबों में पानी का भराव कम हुआ है। बड़ागांव तहसील के पोखना तालाब की पोषक नहरों पर अवैध कब्जे के कारण बारिश का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसको लेकर एसडीएम लोकें द्र सिंह सरल ने शुक्रवार को नहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को टीकमगढ़ एसडीएम लोकेंद्र सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस मुद्दे पर चर्चा कर समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल प्रजापति ने बताया कि पोषक नहर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि दो बार टेंडर लगाया जा चुका है लेकिन ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। एसडीएम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब की दोनों पोषक नहरों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में आरआई, पटवारी, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कई स्थानों पर नहर पर अवैध कब्जा मिला है और कई जगह नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम ने राजस्व टीम को वैधानिक कार्यवाही करने और नहर से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले दिन से कार्यवाही शुरू की जाएगी। इससे तालाब में पानी के भराव की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

Next Post

जेल में बंद बंटी-बबली पर एक और एफआईआर

Fri Jul 25 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई में रहने वाली एक युवती की रेल्वे में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार रूपए की ठगी की गई। जेल में बंद जालसाज बंटी- बबली के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक सुरभि साहू पिता गेंदीलाल […]

You May Like