लुटेरों के हौंसले बुलंद, लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया लूट को अंजाम

भिंड: मिहोना थाना क्षेत्र के मछंड तिराहे के पास भिण्ड रोड पर अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट कर भागे दो बदमाशों को फरियादी की चिल्लाहट पर आस पड़ोस के लोगों ने पकड़ा। रामेन्द्र सिंह राजावत के साथ 34570 रुपये की लूट कर भागे दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार रुपये, एक चाकू और एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस गहनता से लुटेरों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य लूट व चोरियों का खुलासा हो सके। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

Next Post

6 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस, 1 का लाइसेंस सीधे निरस्त

Sat Jun 13 , 2026
6 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस, 1 का लाइसेंस सीधे निरस्त जबलपुर: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को जड़ से उखाडऩे और दवा दुकानों पर मची मनमानी को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर दी […]

You May Like