राजा शिवाजी ने रचा इतिहास: मराठी सिनेमा का सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन

मुंबई, 02 मई (वार्ता)जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म राजा शिवाजी ने शानदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया है।फिल्म ने पहले ही दिन 12.40 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। साथ ही यह 2026 की सभी फिल्मों में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन गई है।

एक मई 2026 को मराठी और हिंदी में जियो स्टूडियोज़ द्वारा भव्य रूप से रिलीज़ की गई यह फिल्म महान योद्धा राजा शिवाजी को समर्पित है। महाराष्ट्र सहित कई जगहों पर दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी। इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है।हिंदी और मराठी मीडिया के समीक्षकों से फिल्म को सर्वसम्मति से शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म आगे भी मजबूत प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

.....

Next Post

सांसारिक भागदौड़ से रुककर जीवन का लक्ष्य तय करें

Sat May 2 , 2026
इंदौर। आज हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहता है। इसके लिए धन अर्जन से लेकर अनेकों सुख के साधन अपनाता है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा धन उपार्जन के बाद भी जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ गई परंतु जीवन का सुकून आनंद कहीं खो गया ,पैसा है,पर चरित्र […]

You May Like