सारणी नपा में स्थाई सीएमओ की पोस्टिंग पर घमासान: दागी अधिकारी की सिफारिश पर सवाल, विकास कार्य ठप्प

सारनी। नगर पालिका में स्थाई सीएमओ की पोस्टिंग को लेकर कई प्रकार की अटकले चल रही है. वहीं दूसरी तरफ स्थाई सीएमओ नहीं होने से नपा के कामकाज पूरी तरह ठप्प पड़ गये है. बताया जाता है कि विधायक योगेश पंडागरे ने सीएमओ पोस्टिंग करने की नोटशीट नगरी प्रशासन मंत्री को भेजी है. लेकिन जिनकी सिफारिश हुई है, उन पर कई नगर पालिका में भ्रष्टाचार एवं अन्य मामलों की जांच चल रही है इसके बावजूद भी विधायक सीएमओ बनाने के लिए जोर लगा रहे है.करीबन तीन माह बाद भी पोस्टिंग नहीं हुई है गौरतलब है कि नगर पालिका के सेवानिवृत सीएमओ सीके मेश्राम 30 जून को सेवानिवृत होने के बाद नपा सारनी में प्रभारी सीएमओ हितेश शाक्य को बनाया गया है. प्रभारी सीएमओ शाक्य के पास गिने चुनें वित्तीय अधिकार मिले है. प्रभारी सीएमओ को केवल कामकाज चलाने के लिए बना दिया है. जिसके चलते निर्माण एवं विकास कार्य पूरी तरह ठंडे बस्ते मे पड़ गये है. हालांकि प्रभारी सीएमओ शाक्य मुलताई, एवं अन्य नगर पालिका में प्रभारी सीएमओ रह चुके है.स्थाई सीएमओ की पोस्टिंग के बाद ही सभी अटकलो पर विराम लग सकता है.

 

 

Next Post

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया चरस बरामद

Thu Sep 10 , 2026
ज्वालामुखी, 10 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश की ज्वालामुखी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है और उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने यूनीवार्ता को बताया कि ज्वालामुखी के […]

You May Like