
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत कूडऩ में अमरकंटक जाते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोदान मालवीय 50 वर्ष निवासी बुदासा थाना भौंरासा जिला देवास ने सूचना दी कि शुक्रवार को कार से वह एवं 6 अन्य लोग बैठकर अपने गांव से अमरकंटक जा रहे थे कार हिम्मत सिंह चौहान चला रहा था भेड़ाघाट चौराहा के आगे मेन रोड कूडऩ के पास पहुंचे तभी हमारी टबेरा कार क्रमांक जीजे 12 सीजी 9927 अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे कार में सामने की सीट में बैठे धर्मेन्द्र सिंह को सिर में गंभीर चोट आ गई। अन्य भी घायल हो गए । धर्मेन्द्र सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गये जहां डाक्टर ने चैक कर धर्मेन्द्र सिंह सेंधव 40 वर्ष निवासी सीतला माता चौक ग्राम बुदासा जिला देवास को मृत घोषित कर दिया।