![]()
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत हिरण पुल पर ट्रेन से कटे युवक की मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रेल्वे कर्मचारी नीरज कुमार दाहिया 32 वर्ष निवासी मझगवां ने बताया कि वह रेल्वे में ट्रैकमैन के पद पर खितौला स्टेशन में पदस्थ है। रेल्वे अपलाईन पोल क्रमांक 1025/19 हिरण पुल पर ट्रेन से टकराने से ए क युवक की मौत हो गई। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
