जबलपुर: पाटन रोड पर ओवरटेक के चक्कर में कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मोहन चौधरी 36 वर्ष निवासी करमेता माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को वह एवं कमलेश सिंह एक मोटर सायकल में तथा दूसरी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनई 7194 में अरविंद सिंह व राजकुमारी जबलपुर से तेंदुखेड़ा दमोह जा रहे थे दोपहर लगभग 1 बजे पाटन रोड गुरू पिपरिया के पास पहॅुचे तभी जबलपुर तरफ से कार क्रमांक एमपी 20 एमडी 0099 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल को ओवरटेक करते हुये अरविन्द सिंह की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे अरविन्द सिंह व राजकुमारी को चोटें आ गई।
Next Post
सैनिटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Sat Sep 5 , 2026
जबलपुर:ईमेल स्पूफिंग के जरिए सैनिटरी व्यापारी को जालसाजों ने निशाना बनाते हुए 27,05,690 रुपये की चपत लगाई। ठगों ने व्यापारी के पुराने बिजनेस वेंडर की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक खाता बदलने का झांसा दिया और पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। पीडि़त की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस […]

You May Like
-
5 months ago
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी