ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

जबलपुर। शहर के व्यस्त मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायरमैन जगदीश सिंह के अनुसार, रविवार 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे 33 केवी और 11 केवी लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 35 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।

 

Next Post

सड़क हादसे में दो मृत, चार घायल

Sun Apr 19 , 2026
बालाघाट। कटंंगी वेयर हाऊस के पास सिवनी रोड पर एक कार चालक ने एक साथ दो मोटर साइकिल को टक्कर मारा जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार घायल हो गए। कटंंगी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पानडरवानी निवासी स्वरूपचन्द लांजेवार 54 वर्ष और उनकी पत्नी […]

You May Like