घायल किसान को हाथ ठेले पर लेकर भोपाल पहुंचे परिजन, न्याय की मांग

भोपाल। सीहोर जिले के बरेली गांव के किसान सतीश मेवाड़ा के परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को हाथ ठेले पर उन्हें लेकर भोपाल पहुंचे। दो माह पहले खेत में कृषि कार्य के दौरान झूलती 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनका एक हाथ काटना पड़ा, जबकि उनकी एक आंख भी प्रभावित होने की बात कही गई है। पैरों में पट्टी, सिर पर पट्टी और प्लास्टर चढ़े हाथ के साथ सतीश को उनके पिता प्रहलाद सिंह और दादा लक्ष्मण सिंह हाथ ठेले पर लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आवास पहुंचे।

किसान एवं समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में करीब 25 गांवों के 500 ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने 25 लाख रुपये मुआवजा, विद्युत मंडल में सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से शिकायतों और प्रदर्शनों के बावजूद न्याय नहीं मिला।

Next Post

आरक्षक वर्षा पटेल ने फतह किया माउंट एल्ब्रुस

Tue Aug 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में जबलपुर में पदस्थ आरक्षक वर्षा पटेल ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफलतापूर्वक आरोहण कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 21 अगस्त 2026 को सुबह 9.07 बजे 18,510 फीट (5,642 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित चोटी पर तिरंगा और […]

You May Like

Play sound