
भोपाल। ’हर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इसमें शामिल होकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, पूर्व सांसद आलोक संजर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
