प्रदेश की सबसे ऊंची अटल प्रतिमा का लोकार्पण

आष्टा। नपा द्वारा अटल कॉलोनी में स्थापित प्रदेश की सबसे ऊंची भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण एवं पुराना इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया.

नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, पूर्व मार्केटिंग सोसायटी कृपालसिंह पटाड़ा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका बी भूरू भाई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, नगीनचंद्र जैन एडव्होकेट, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम, उमेश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, पार्षदगण रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, लता तेजपाल मुकाती, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, मनीष धारवां, मोहित सोनी द्वारा मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया. तत्पश्चात 54 फिट विशाल अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया. इसके अलावा 465 लाख 89 हजार रुपए की लागत के शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन भी किया गया.

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नपा उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन ने किया तथा आभार सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोहर भोजवानी, नगर पुरोहित मनीष पाठक, कैलाश पांचम, दूलीचंद कुशवाह, मनोज ताम्रकार, सुरेश परमार, पवन वर्मा, निर्मला कुशवाह, रूपाली चौरसिया, लखन पाटीदार, मनोहर बैरागी, जुगलकिशोर मालवीय, प्रदीप धाड़ीवाल, सलीम ठेकेदार, कोमल जैन, धरमसिंह आर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे.

 

Next Post

डामरीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा

Fri Dec 26 , 2025
सीहोर। नपा द्वारा कायाकल्प योजना के तहत सड़कों के डामरीकरण का काम किया जा रहा है, जिसमें सड़कों की मरम्मत का निर्माण शामिल है. गुरुवार को सुबह नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बड़ा बाजार में जारी डामरीकरण का जायजा लिया और कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. छावनी निवासी […]

You May Like