डामरीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा

सीहोर। नपा द्वारा कायाकल्प योजना के तहत सड़कों के डामरीकरण का काम किया जा रहा है, जिसमें सड़कों की मरम्मत का निर्माण शामिल है.

गुरुवार को सुबह नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बड़ा बाजार में जारी डामरीकरण का जायजा लिया और कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. छावनी निवासी महेश पारिक ने कहाकि नपा अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर निर्माण कार्य किया जा रहा है. शहर की हृदयस्थली बड़ा बाजार में डामरीकरण कार्य चल रहा है. नि:सन्देह बड़ा बाजार को डामरीकरण की आवश्यकता थी. बस अब इसका सौंदर्यीकरण और हो जाए तो हमारे बाजार की शोभा और बढ़ जाएगी. प्रिंस राठौर ने बताया कि शहर में महानगर की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे हैं. जिससे आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलेगी. वार्डों में जारी सड़कों निर्माण के साथ नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है. 1 करोड़ 50 लाख की लागत से सड़कों का डामरीकरण आदि कार्य शीघ्र किया जाएगा.

 

Next Post

देश-विदेश के पर्यटकों को भा रहा खारी का होम स्टे

Fri Dec 26 , 2025
सीहोर। जिले का खारी ग्राम होमस्टे पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है. प्राकृतिक वातावरण, ग्रामीण संस्कृति और आतिथ्य के कारण यह होमस्टे पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. कलेक्टर बालगुरुके ने खारी ग्राम स्थित होमस्टे का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने होमस्टे की व्यवस्थाओं, पर्यटकों को […]

You May Like