
सारनी। वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम् एवं कोल इंडिया कारपोरेट गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात् सभी को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके उपरांत सभी सम्मानित प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय एम मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों के निर्वहन में भी आगे रहना है। ताकि कंपनी और राष्ट्र की प्रगति में हम अपना श्रेष्ठ योगदान दें सके। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर श्रमिक नेता, महाप्रबंधक कार्यालय स्टॉफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।
