
उज्जैन। चाकू के साथ हिरासत में आया बदमाश रविवार को चरक अस्पताल से भाग निकला था। रात भर पुलिस में उसकी तलाश की और देवास से गिरफ्तार कर लिया। हरिफाटक ब्रिज सुलभ कॉम्पलेक्स के पास चाकू लेकर घूम रहे बदमाश की सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार रात उसे घेराबंदी कर पकड़ा था। बदमाश विशाल पिता सुरेन्द्रसिंह पंवार 35 निवासी धन्नालाल की चाल के खिलाफ आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण होना सामने आए। रविवार को पुलिस से मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां से कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। बदमाश के भागने की खबर से थाना पुलिस में हडक़ंप मच गया था। उसकी तलाश के लिए एक टीम बनाई गई परिजनों से पूछताछ और रात भर की तलाश के बाद भागे बदमाश को देवास से सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे उज्जैन लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश के भागने पर प्रकरण दर्ज किया गया है उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
