
ग्वालियर। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान संगठन के ऑफिस से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान और मप्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के साथ दो और बड़े नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर तिलक मार्ग थाने में ले जाकर पूछताछ शुरू की है। मितेंद्र ग्वालियर के निवासी हैं और उनके पिता स्व. डॉ. दर्शन सिंह एड. ग्वालियर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।
