भागीरथपुरा में हड़कंप: जन्मदिन की पार्टी में दाल-बाटी खाकर 25 लोग हुए बीमार

इंदौर। हालिया 33 मौतों की घटना से उबरने की कोशिश कर रहे भागीरथपुरा में एक बार फिर दहशत फैल गई, जब जन्मदिन समारोह में भोजन करने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल दो मरीज एमवाय अस्पताल और चार निजी अस्पतालों में भर्ती हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताते हुए खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, भागीरथपुरा में आकाश माली के घर बेटे के जन्मदिन पर भोज का आयोजन किया गया था. समारोह में रिश्तेदारों और आसपास के रहवासियों को दाल-बाटी और चूरमा परोसा गया. भोजन के कुछ समय बाद ही लगभग 25 लोगों को उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी. परिजनों ने तत्काल उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया. इलाज के दो-तीन घंटे बाद करीब 10 लोगों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया. रविवार को भी तीन-चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई. आकाश माली के अनुसार उनके भाई और भाभी फिलहाल एमवायएच में भर्ती हैं, जबकि अन्य कुछ सदस्य निजी अस्पतालों में उपचाररत हैं. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. खाद्य विभाग की टीम ने दाल-बाटी, चूरमा और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बीमारी का कारण क्या था.

तत्काल टीम भेजी : डॉ माधव

मामले में सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की सूचना पर टीम तत्काल भेजी गई थी. संजीवनी क्लिनिक में भी दो-तीन मरीज पहुंचे थे, जिनका उपचार किया. अन्य मरीजों की जानकारी एकत्रित की जा रही है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

रोहित पवार ने बारामती हवाई दुर्घटना की जांच में किसी भी तरह की ढिलाई के खिलाफ चेतावनी दी

Mon Feb 23 , 2026
मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरद पवार) के विधायक और दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 28 जनवरी को हुई हवाई दुर्घटना जांच में अगर केंद्र सरकार की एजेंसियों की ओर से कोई ढ़ील बरती गई, तो ‘मराठी […]

You May Like