संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 3 जून को भोपाल में होने वाले कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ का स्वागत किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस परिवार के लिए एक नई शुरुआत का ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

सिंघार ने कहा राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला यह संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ पुनः जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति और सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्पष्ट रणनीति तैयार करना है।

सिंघार ने जोर देकर कहा

यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि एक विचार यात्रा का प्रारंभ है। यह कांग्रेस की जड़ों को और गहरा करेगा और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती के साथ मैदान में उतारेगा।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा और उनकी मेहनत को संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुँचाया जाएगा।

राहुल गांधी 3 जून को इस अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की जाएगी।

Next Post

एक से 30 जून तक रात में AC का इस्तेमाल नहीं करेंगे मंत्री तोमर पार्क में सोएंगे

Thu May 29 , 2025
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली बचाने की पहल को बढ़ावा देने के लिए घोषणा की है कि 1 जून से 30 जून तक वे रात के समय एयर कंडीशन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देंगे, चाहे वे ग्वालियर में अपने घर पर हों, भोपाल में कार्यालय […]

You May Like