शिवपुरी शहर में आज दिनभर बिजली कटौती

शिवपुरी। शहर में आज बुधवार को दिनभर बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग ने यह कटौती एसएसटीडी योजना के तहत फीडर विभक्तिकरण के काम के कारण की है। विभाग के अनुसार 33/11 केवी व्ही. डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी कमलागंज और 11 केवी विवेकानंद फीडर की बिजली 4 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वाटर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र, विवेकानंद कॉलोनी, डी.जे. साहब की कोठी और सहगल टेंट हाउस से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

Next Post

श्योपुर में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए, कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

Wed Feb 4 , 2026
श्योपुर। श्योपुर नगर पालिका के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में सफाईकर्मी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है। नगर पालिका से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि […]

You May Like