श्योपुर में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए, कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

श्योपुर। श्योपुर नगर पालिका के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में सफाईकर्मी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है। नगर पालिका से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। बैंकों की किस्तें और बीमा के पैसे जमा नहीं हो पा रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीएमओ से गुहार लगाने पर उन्हें समस्या सुलझाने के बजाय नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। हड़ताल की वजह से शहर में कचरा उठना बंद हो गया है, जिससे गंदगी फैलने लगी है।सफाईकर्मियों की बदहाली से नाराज होकर स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष भूपेन्द्र गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आंदोलन को विधायक बाबू जंडेल और विपक्षी पार्षदों का भी साथ मिला है। विधायक ने नगर पालिका प्रशासन पर विधायक निधि के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

Next Post

विजयपुर में बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारम्भ

Wed Feb 4 , 2026
विजयपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत धरती संस्था द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारम्भ किया गया। अनुविभागीय कार्यालय से एसडीएम अभिषेक मिश्रा, अमिता सिंह तोमर तहसीलदार, सुश्री अरुणा सिंह जादौन, परसोत्तम सीडीपीओ, रामलखन कुशवाहा (भाजपा मंडल अध्यक्ष), अखलेश शर्मा (सहकोषाध्यक्ष भाजपा) ने हरी झंडी दिखा कर बाल विवाह […]

You May Like