एसेप्टिक पैकेजिंग कंपनी एसआईजी ने गुजरात में स्थापित किया संयंत्र

नयी दिल्ली, (वार्ता) अग्रणी एसेप्टिक पैकेजिंग और फिलिंग सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी एसआईजी ने गुजरात में अपना पहला एसेप्टिक कार्टन पैक उत्पादन प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है।

कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि लॉन्च हुए इस अत्याधुनिक संयंत्र का निर्माण गुजरात के अहमदाबाद में केवल 20 महीनों में पूरा किया गया। यह निवेश एसआईजी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत जैसे तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करेगा।

इस संयंत्र की प्रारंभिक वार्षिक उत्पादन क्षमता चार अरब एसेप्टिक कार्टन पैक तक होगी। इसके अलावा 300 से अधिक स्थानीय नौकरियों का सृजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह संयंत्र भारत में मौजूद उसके फिलर बेस की आपूर्ति करेगा, जो प्रमुख डेयरी और गैर-कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियों को सेवाएं प्रदान करता है।

एसआईजी ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध बाजार और एक प्रमुख जूस उत्पादक देश है, जिससे एसेप्टिक पैकेजिंग समाधानों के लिए व्यापक संभावनाएं बन रही हैं। वर्तमान में भारत में केवल 10 प्रतिशत दूध की खपत पैकेज्ड दूध के रूप में होती है। कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर की सीमाओं के चलते एसेप्टिक कार्टन पैकेजिंग एक सुरक्षित, टिकाऊ और सुविधाजनक समाधान प्रदान करता है, जो बिना किसी परिरक्षक या ऊर्जा-गहन प्रशीतन के खाद्य और पेय पदार्थों को लंबे समय तक संरक्षित रख सकता है।”

Next Post

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण ,एफ -35 युद्धक विमान की खरीद समेत कई अहम समझौते की घोषणा

Fri Feb 14 , 2025
वाशिंगटन 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण किये जाने, भारतीय वायु सेना के लिए एफ 35 युद्धक विमान की खरीद का मार्ग प्रशस्त करने तथा भारत को तेल एवं गैस की आपूर्ति के […]

You May Like