फिर सामने आया यूरिया की कालाबाजारी का वीडियो, किसानों ने की जांच की मांग

सतना। जिले के कोठी कस्बे में एक बार फिर से खाद की कालाबाजारी का एक मामला सामने आया। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें किसानों को निर्धारित मूल्य से लगभग दोगुने दाम पर यूरिया खाद बेची जा रही है।

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि 266 रुपए प्रति बोरी की यूरिया खाद 500 रुपए में बेची जा रही है। यह मामला कोठी में संचालित एक प्रतिष्ठान से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दुकान संचालक खुद खाद को 500 रुपए में बेचने की बात स्वीकार करता सुनाई दे रहा है। किसान किसानों का आरोप है कि खाद वितरण के लिए बनाए गए स्लॉट सिस्टम का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते जरूरतमंद किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि खुलेआम कालाबाजारी जारी है।

 

वर्तमान में गेहूं और अन्य फसलों के लिए खाद की भारी आवश्यकता है। किसान पहले से ही खाद की कमी और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। ऐसे में कालाबाजारी की शिकायतों ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। कई किसानों का कहना है कि फसल बचाने के लिए उन्हें मजबूरी में अधिक दाम देकर खाद खरीदनी पड़ रही है।

भूमिका पर सवाल

यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यदि वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि होती है, तो यह न केवल कालाबाजारी बल्कि कृषि आपूर्ति व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला माना जाएगा। अब तक संबंधित विभाग की ओर से वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

Next Post

विद्यार्थियों की आत्महत्या प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु समिति की बैठक 

Thu Feb 5 , 2026
मैहर/सतना। विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सतना जिले में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स (टीडीएफ) समिति की उच्च स्तरीय बैठक कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य […]

You May Like