भोपाल: सागर जिले में आज सुबह नक्सल-विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस दल का वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे चार पुलिसकर्मियों के सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और हादसे में घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
