इंदौर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आईआईटी इंदौर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने कार्यक्रम की मेजबानी की.कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण विकास एवं प्रौद्योगिकी केंद्र की प्रदर्शनी से हुई. इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया.
उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली. स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरस्कार विजेताओं को प्रोफेसर त्रिपाठी ने सम्मानित किया. प्रोफेसर त्रिपाठी ने गांधी और शास्त्री के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. वहीं प्रोफेसर सुहास जोशी ने स्वच्छता को व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक प्रतिबद्धता के रूप में अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक भी हुई.
