ऑनलाइन ठगी के अपनाए जा रहे नए-नए तरीके, लोग हो रहे शिकार

रीवा: डिजिटल के इस दौर में भले ही बहुत कुछ आसान हुआ है लेकिन लोगो की मुसीबते भी साइबर को लेकर बढ़ रही है. साइबर अपराधी लगातार तकनीक का इस्तेमाल कर ठगी करने का तरीका बदल रहे है.न्यूज, शादी का कार्ड, ऑफर, ईनाम जीतो वीडियो देखिए जैसे आकर्षक शीर्षकों के नाम पर भेजे जाने वाले लिंक लोगों की जिज्ञासा को हथियार बना रहे हैं. एक क्लिक की लापरवाही कई लोगों को कंगाल बना रही है. इसी के साथ रीवा जिले से मोबाइल हैकिंग और संदिग्ध लिंक भेजे जाने का एक ताजा मामला सामने आया है, जिसने साइबर सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है.

जानकारी के अनुसार बजरंग नगर निवासी अर्पित पाण्डेय ने पुलिस को आवेदन देकर अपने मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की आशंका जताई है. अर्पित पाण्डेय का कहना है कि दिसंबर 2025 में उनके मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद 75,000 की राशि कट गई थी जिसकी शिकायत वे पहले ही थाना स्तर पर दर्ज करा चुके हैं. इसके बाद मामला शांत नहीं हुआ बल्कि और जटिल होता चला गया. शिकायतकर्ता के अनुसार 10 जनवरी 2026 से उनके मोबाइल नंबर से अपने आप शादी के कार्ड से संबंधित संदिग्ध लिंक अलग अलग लोगों को भेजे जा रहे हैं. इन लिंक के कारण उन्हें लगातार फोन कॉल, सवाल जवाब और अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर दुरूपयोग किया जा रहा है. जिसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है.
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचे
साइबर विशेषज्ञ बीरेंद्र पटेल का सुझाव है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें बैंक या केवाईसी के नाम से आए संदेशों पर बिल्कुल भरोसा न करें टू स्टेप वेरिफिकेशन अवश्य सक्रिय करें पासवर्ड समय समय पर बदलते रहें और यदि मोबाइल में असामान्य गतिविधि दिखे तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. आज के समय में क्लिक भर की जिज्ञासा भी बहुत महंगी पड़ सकती है. इसलिए डिजिटल दुनिया में कदम रखते समय सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

Next Post

शिवपुरी में जब तक सीवर लाइन का फेज वन पूरा नहीं होगा, फेज टू शुरू नहीं होने दूंगा: सिंधिया

Tue Jan 13 , 2026
शिवपुरी: शहर में करीब 14 साल पहले 2011 में सीवर लाइन का काम शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा होना था, परंतु 14 साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी चिंतित हैं। इसी के […]

You May Like