हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक विजयपाल ने दी बधाई

नर्मदापुरम। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को भारतीय जनता पार्टी का 18वां मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित “संगठन पर्व” एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में शामिल होकर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सोहागपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ भी नवनियुक्त अध्यक्ष से भेंट की। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि श्री खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा और प्रदेश में जनसेवा व जनकल्याण के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Next Post

अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, निगम ने कब्जे हटाकर किया रास्ता साफ

Thu Jul 3 , 2025
भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अवैध रूप से लगाई फर्शियां, तार फेंसिंग, बाउंड्रीवॉल, शेड आदि को हटाने के साथ ही सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, गुमठी, सब्जी, कपड़ा, बेग आदि की दुकाने व सड़क पर खड़े चार पहिया वाहन एवं […]

You May Like