इंदौर:जस्थान और दिल्ली से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहर भीषण शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही तापमान गिरने से दिन में भी ठंड बढ़ गई है। उत्तरी हवाओं से इंदौर में रात का तापमान न्यूनतम 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है और दिन का तापमान भी 5 डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लगता है इस बार ठंड कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से प्रदेश के कई शहर शीत लहर की चपेट में है।
कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से लेकर 8 डिग्री कम दर्ज हुआ है। मौसम की वर्तमान स्थिति यह है कि रात में भीषण शीत लहर और दिन में भी कोल्ड डे हो रहा है। इंदौर में कल रात पारा 6.4 दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। वहीं दिन का पारा भी 25 डिग्री दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। मौसम में 5 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है, जो तापमान को निरंतर कम कर रही है।
प्रदेश की बात करे तो राजगढ़ 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर बताया गया है। इसके अलावा भोपाल, रीवा, उमरिया, नयागांव और इंदौर में भीषण शीत लहर है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज होने से शीत लहर बनी हुई है। वही प्रदेश का सबसे गर्म शहर खंडवा 29.5 रहा है। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार इतने कम तापमान को सीवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे मना जाता है। मौसम साफ है, कहीं भी बदल नहीं है। इसी स्थिति में तापमान और कम होने संभावना है। उत्तरी हवाओं से प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होगी। अगले कुछ दिन मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
