
नागदा। स्टेट हाईवे उज्जैन जावरा पर रविवार को एक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पहले कार और बाईक की भिंडत हुई थी जिसके बाद पीछे से दो बाइक और आकर कार से टकरा गई। स्टेट हाईवे पर आए दिन दुर्घटना होने से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश हैं। शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर गांव हताई पालकी के समीप रविवार दोपहर को एक बाइक पर मां बेटे शुभम पिता महेश उम्र 19 वर्ष व उसकी माता सुनीताबाई निवासी दिलीप नगर रतलाम से बाइक से उज्जैन अमावस्या का नहान करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने इंदौर की ओर से आ रही इक्को कार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बेटे शुभम की मौत हो गई और उसकी मां सुनीताबाई घायल हो गई। बताया जा रहा हैं कि कार में सवार अनिकेत प्रजापति व राकेश प्रजापति भी घायल हुए हैं। इन तीनों को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाईक सवार के साथ में दो बाइक और थी जो आगे पीछे चल रहे थे। तीन बाइक पर 6 लोग रतलाम से उज्जैन जा रहे थे। पुलिस ने पायल की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
