शपथ के बाद आज पहली बार हाईकोर्ट पहुंचेंगे नए मुख्य न्यायाधीश कोगजे

जबलपुर। हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे 11 सितंबर को पहली बार जबलपुर स्थित हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर सुबह 10 बजे हाईकोर्ट परिसर में रजिस्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। इसके बाद उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश के स्वागत व अभिनंदन के लिए सुबह 10:30 बजे कोर्ट हाल नंबर एक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया के आदेश पर जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश के चैंबर में एकत्र होंगे। वहां से मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश कोर्ट हाल नंबर एक पहुंचेंगे। खास बात यह है कि इंदौर और ग्वालियर खंडपीठों के न्यायाधीशों के साथ-साथ वहां के बार एसोसिएशनों के अध्यक्ष, सदस्य तथा बार काउंसिल के सदस्य भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। रजिस्ट्रार जनरल धर्मिंदर सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में सभी संबंधितों से समारोह में सहभागिता का अनुरोध किया गया है। नए मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Next Post

एसबीसी चुनाव में अब तक 94 प्रत्याशी बाहर

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की द्वितीय चरण की मतगणना में एलिमिनेशन राउंड का 22वां दिन पूरा हो गया। कुल 122 प्रत्याशियों में से अब तक 94 चुनाव से बाहर हो चुके हैं। शुक्रवार को क्रमांक 70 डा. प्रवीण तिवारी (रीवा) और क्रमांक 102 शेख अलीम (इंदौर) के मतों […]

You May Like