पेयजल लाइनों को जलमग्न कर रहा गंदा पानी, नाले-नालियों के सहारे जा रही पेयजल सप्लाई लाईने

ब्यावरा: नगर में नपा के द्वारा पेयजल सप्लाई लाइनों के लीकेज तलाश कर उन्हें दुरस्त करने का कार्य किया जा रहा है, अनेक जगह लीकेज मिले है वहीं नाले, नालियों मेें से होकर जा रही लाइनों में अवैध नल कनेक्शन भी होना सामने आया है, जिनके कारण दूषित पानी नलों तक पहुंच रहा है, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नपा द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच अभी भी कई जगह नाले, नालियों के बीच से होकर पाइप लाइन गुजर रही है, वहां के हालात देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नलों में कितना शुद्ध पानी पहुंच पा रहा है.गौरतलब है कि इंदौर में पीने के पानी से हुई मौतों के बाद नगर में नपा द्वारा पेयजल सप्लाई लाइनों की चेकिंग कर लीकेज ठीक किए जा रहे है. कई जगह पाइप लाईनों में लीकेज मिले, जिन्हें दुरस्त किया गया. परन्तु अभी भी कई स्थानों पर पाइप लाईने नाले, नालियों के बीच से जा रही है.
गंदे पानी में जलमग्न हो रही पाइप लाईन
राजगढ़ रोड पर शासकीय कॉलेज के आगे मोड़ के यहां विशालकाय नाली के यहां से पाइप लाइन जा रही है, लाइन पर गंदा पानी जाते हुए देखा जा सकता है. इसी प्रकार राजगढ़ रोड पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर के समीप नाले के यहां पाइप लाइन जा रही है. इसी तरह अन्य जगह भी नाले, नालियों के यहां से पाइप लाइन जाने से पानी के दूषित होने की संभावना बनी रहती है. नाले, नालियों के यहां से गुजर रही लाईनों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में नलों में दूषित, गंदा पानी न पहुंच सके.उल्लेखनीय है कि काफी समय से नगर के राजगढ़ रोड व अन्य कुछ स्थानों पर नलों में दूषित पानी आता रहा है, रहवासियों के द्वारा कई बार नपा में इससे अवगत कराया गया.

Next Post

झारखंड में भीषण ठंड का कहर जारी, शीतलहर को लेकर अलर्ट

Sun Jan 18 , 2026
रांची, 18 जनवरी (वार्ता) झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है और आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।