कालपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी एसयूवी, छह मरे, चार गंभीर

जालौन 4 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह भारत गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राहगीरों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार का गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग ललितपुर जिले के महरौनी थाना क्षेत्र के हरदौल मोहल्ले के निवासी थे और कानपुर से झांसी की ओर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची कालपी पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरु किया और हादसे से उत्पन्न बाधित यातायात को बहाल कराया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

Next Post

डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?

Mon May 4 , 2026
लक्ष्मी एन मित्तल और अदार पूनावाला ने मिलकर 1.65 बिलियन डॉलर में RR को खरीद लिया है। जानें इस डील की पूरी डिटेल्स और किसे कितनी हिस्सेदारी मिली। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिक गई है। मशहूर बिजनेसमैन लक्ष्मी एन […]

You May Like