8 देशों में 25 शो…जाकिर खान के 3 महीने के इंटरनेशनल टूर ने दी ऐसी सीख

जाकिर खान ने हाल ही में तीन महीने का लंबा इंटरनेशनल टूर पूरा किया है और उन्होंने इतने व्यस्त शेड्यूल के बाद अब खुलकर इस अनुभव के बारे में बात की।

भारत के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान हाल ही में अपने तीन महीने लंबे इंटरनेशनल टूर से लौटे हैं। इस ग्रैंड टूर के दौरान उन्होंने 8 देशों के 19 शहरों में 25 शो किए और कुल 48 उड़ानें भरीं। जाकिर ने इस यात्रा को अपने करियर की सबसे बड़ी परीक्षा बताया और कहा कि इस अनुभव ने उन्हें जीवन के कई गहरे सबक सिखाए।

जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “इस टूर ने मुझे उन तरीकों से परखा है जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसने मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। यह सब मेरी शानदार टीम के बिना संभव नहीं था, जिन्होंने हर कदम पर मुझ पर विश्वास किया और मेरे सपनों को साकार करने में मदद की।”

 

Next Post

भावांतर योजना के नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

Wed Oct 15 , 2025
इंदौर: प्रदेश सरकार की भावांतर योजना की व्यवस्थाओं को लेकर आज प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने नीलामी से लेकर तोल कांटे तक की जानकारी ली. साथ ही कहा कि पंजीकृत किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा.आज अपर कलेक्टर एवं भावांतर योजना नोडल अधिकारी […]

You May Like