एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में रही भारी भीड़ 

ब्यावरा। सोमवार एकादशी पर गीता जयंती का शुभ संयोग होने के चलतेे नगर के श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मंदिर परिसर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी.

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. सुबह की आरती से ही दर्शन के लिए लम्बी कतारें लगना शुरू हो गई थी जो रात तक जारी रही. बाबा श्याम का दिव्य और मनमोहक श्रृंगार उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो सुगंधित श्वेत पुष्पों से किया गया. मंदिर परिसर रंगीन रोशनी, पुष्पमालाओं और पारंपरिक सजावट से जगमगा रहा था.

नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों सहित जिले भर से हजारों भक्त दर्शन के लिए आये.

ढोल-ढमाके, नगाड़ो और डीजे की धुन पर झूमते हुए भव्य निशान यात्राएं निकाली गई. बाबा खाटू श्याम के दरबार में निशान अर्पित किए गये. नगर के पिंजारा मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर से निकली विशाल निशान यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही. अत्यधिक भीड़ के चलते सिटी थाना द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया. नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन और सुचारु दर्शन व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई.

Next Post

पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नकबजन को गिरफ्तार, चोरी का 20 लाख का सामान जब्त

Mon Dec 1 , 2025
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 6 चोरी की घटनाओं का खुलाशा किया. उसके पास से करीब 20 लाख का मसरुका जब्त किया गया है. एसीपी जोन 2 मनीष भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजेन्द्र उर्फ […]

You May Like