अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लखाखेरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर एक अज्ञात कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जगतपुर उमरिया गांव निवासी असलाम पिता तेज अली सिंह (36 वर्ष) बाइक से कहीं जा रहा था। तभी लखाखेरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि असलम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने असलम को बड़वारा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से जबलपुर जाने के लिए कहा गया। परिजनों ने बताया कि लंबे समय तक अस्पताल के बाहर प्राइवेट एंबुलेंस का इंतजार किया।

Next Post

आचार्य शास्त्री के सामाजिक सरोकार सराहनीय:शुक्ल

Tue Feb 18 , 2025
भोपाल, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास बुंदेलखंड के लिये बहुत बड़ी सौगात है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फ़रवरी को कैंसर अस्पताल का शिला-पूजन करेंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन […]

You May Like