घासमण्डी फायरिंग: 10-10 हजार के इनामी बदमाश और गिरफ्तार, दो कट्टे और दो पिस्टल जब्त

ग्वालियर: ग्वालियर के घासमण्डी क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले और 10-10 हजार रुपये के इनामी चार फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। शातिर आरोपियों को शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर के कट्टे और दो पिस्टल सहित जिंदा राउंड भी जब्त किए गए हैं।

विजयप्रताप सिंह और हाकिम पाल पर मिर्जापुर मस्जिद के पास छोटू कमरिया, कालू कमरिया, मनीष यादव, चेतन पाण्डेय, प्रियांशु और अन्नी उर्फ अनिल सहित अन्य बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। इस जघन्य वारदात के बाद थाना ग्वालियर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत शर्मा को इन इनामी अपराधियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया था। उनकी टीम ने पहले ही तीन अन्य आरोपियों रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया उर्फ अनिल और राजीव उर्फ गुट्टे शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।फरार चल रहे शेष इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने तत्काल अपनी टीम को शीतला माता मंदिर के पास भेजा। पुलिस को देखते ही चारों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने त्वरित घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ सत्येंद्र यादव कमरिया, कालू उर्फ जितेंद्र यादव, चेतन उर्फ अभय पांडे, और प्रियांशु के रूप में हुई, जिन सभी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Next Post

शीर्ष 10 की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,05,185 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun Nov 16 , 2025
मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले सप्ताह 2,05,185 करोड़ रुपये बढ़ गया, जबकि अन्य दो का 39,414 करोड़ रुपये घट गया। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह दूरसंचार क्षेत्र की […]

You May Like