तेज बारिश के बीच ढहा दो मंजिला मकान का हिस्सा, मकान मालिक ने NCL की ब्लास्टिंग पर लगाया गंभीर आरोप

सिंगरौली। मोरवा इलाके में एनसीएल की ब्लास्टिंग को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। दोपहर करीब 1 बजे तेज बारिश के बीच झूमरिया टोला में एक दो मंजिला मकान का हिस्सा अचानक ढह गया। मकान मालिक का आरोप है कि लगातार ब्लास्टिंग से होने वाले कंपन के कारण दीवारों में पहले से दरारें आ गई थीं, जिसकी लिखित शिकायत भी की गई थी।

हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान दब गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लाये

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के जहांगीराबाद स्थित बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर डॉ. यादव बाल कन्हैया (लड्डू गोपाल) को अपने सिर पर धारण कर मंदिर लेकर आये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी में जन्माष्टमी […]

You May Like