नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त

हनुमानगढ़, 18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने प्रदेश महासचिव सैय्यद रज़ा अब्बास नकवी को हनुमानगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री नकवी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, इमरान प्रतापगढ़ी, एमडी चौपदार एवं सांसद कुलदीप इंदौरा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी, संगठन और जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। श्री नकवी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वह हनुमानगढ़ जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

.....

Next Post

तानसेन पुल के आरओबी में अचानक दौड़ने लगा करंट

Sat Jul 18 , 2026
ग्वालियर:उपनगर ग्वालियर स्थित नवनिर्मित तानसेन पुल के आरओबी में अचानक करंट दौड़ने लगा। नगर निगम के कर्मचारी मोके पर पहुंचे और किसी तरह इस पुल पर बह रहे करंट को बंद कराया। करंट से युवक की बाइक का टायर जल गया। रेलवे का अमला भी मौके पर पहुंच गया है। […]

You May Like