जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत महगवां से 22 दिनों से लापता एक 17 वर्षीय किशोर का शव 30 जून को डुमना के जंगलों में फांसी पर लटका मिला था। डीकंपोज लाश मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया था। इस मामले में को लेकर परिजनों के साथ छात्र संगठन ने मंगलवार का थाने का घेराव किया और हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विदित हो कि महगवां निवासी नितिन बैगा (17) पिता राजकुमार बैगा, 8 जून को अपने घर से निकला था और वापस नहीं लौटा ािा। 9 जून को खमरिया थाने मेंं उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। 30 जून को डुमना स्थित महगवां खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में उसका शव फांसी पर लटका मिला था। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि उसका निचला हिस्सा धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया था।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राहिल पाण्डेय ने हत्या की आशंका जाहिर की। उनका कहना है कि पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई अब तक किसी प्रकार की जांच नहीं हुर्ई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो मृतक के परिजन एवं छात्र संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे।
