ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल की सात वर्षीय छात्रा बस के नीचे आने से मौत

ग्रेटर नोएडा, 01 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक निजी स्कूल की सात वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा स्कूल से बस से घर लौट रही थी जब यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

शुक्रवार को घटना की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि, बच्ची बस से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थी। उसी समय बस चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। इस दौरान बच्ची बस के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्ची को बस के नीचे से निकाला और उसे नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद बस और बस चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर चेतावनी है। स्कूल बसों की निगरानी, चालक प्रशिक्षण और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के इंतजाम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कई अभिभावक इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क पार करते समय और बच्चों के आवागमन में विशेष सावधानी बरतें। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना के बाद बसों के सुरक्षा मानक और स्कूल परिवहन व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Next Post

नेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु

Fri May 1 , 2026
नेपाल में गुरुवार (30, अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया। नेपाल में पहाड़ी से एक जीप 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 20 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। नेपाल में गुरुवार (30, अप्रैल) को रोल्पा जिले में एक जीप पहाड़ी सड़क […]

You May Like