7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट

अब बड़ी संख्या में लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद कर रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अगर आपका बजट करीब 7 लाख रुपये है तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं।

बढ़ती ट्रैफिक और घंटों तक जाम में फंसने की समस्या ने शहरों में ड्राइविंग को पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसका असर खासकर मैनुअल गियर वाली कार चलाने वालों के लिए बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना थकाने वाला अनुभव बन जाता है। जिस कारण से अब बड़ी संख्या में लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद कर रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अगर आपका बजट करीब 7 लाख रुपये है तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो बेहतरीन फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग और अच्छा माइलेज देते हैं।

Tata Tiago और Tigor हैं भरोसेमंद विकल्प
इस लिस्ट में पहला नाम काफी खास है जिसमें अगर आप बजट हैचबैक खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ रही है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और कंपनी इसका CNG वेरिएंट भी ऑफर करती है। वहीं खास बात यह है कि दोनों विकल्पों में AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध है जिससे शहर की ट्रैफिक में ड्राइविंग आसान हो जाती है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

दूसरे नंबर पर सेडान पसंद करने वालों के लिए Tata Tigor अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें भी पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जिसमें बड़ा बूट स्पेस, आरामदायक सीटें और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन इसकी खासियत हैं। वहीं इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.8 लाख रुपये है।

SUV पसंद है तो इन दो कारों पर डालें नजर
इसके अलावा कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Nissan Magnite अपनी कीमत और फीचर्स के कारण काफी फेमस हो गई है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। वहीं Hyundai Exter भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका नया मॉडल आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।

Renault Kiger भी है दमदार चॉइस
आप उन लोगों में से है जो स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं तो Renault Kiger भी एक बेहतरीन विकल्प होने वाली है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT ट्रांसमिशन मिलता है। CVT गियरबॉक्स शहर के ट्रैफिक और लंबी दूरी दोनों में स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है। वहीं कुल मिलाकर 7 लाख रुपये के आसपास के बजट में ये पांचों कारें उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प हैं जो आरामदायक, आसान और तनावमुक्त ड्राइविंग चाहते हैं।

Next Post

केरल औषधि विभाग ने दवाओं के बीस बैचों की ब्रिकी वितरण पर रोक लगायी

Fri Jul 10 , 2026
तिरुवंनतपुरम 10 जुलाई (वार्ता) केरल के औषधि नियंत्रण विभाग ने जून में अपनी प्रयोगशाला परीक्षणों में ‘मानक गुणवत्ता के नहीं’ (एनएसक्यू) पाए जाने के बाद राज्य भर में दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों के 20 बैचों की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। राज्य के औषधि नियंत्रक ने कहा […]

You May Like