जस्टिस सुबोध अभ्यंकर इंदौर बेंच के प्रशासनिक न्यायाधीश बने

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया ने आदेश जारी कर दिए हैं। न्यायमूर्ति अभ्यंकर, 27 जून को सेवानिवृत्त हो रहे वर्तमान प्रशासनिक न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला का स्थान लेंगे।

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी न्यायमूर्ति अभ्यंकर संभालेंगे। प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में वे खंडपीठ के न्यायिक एवं प्रशासनिक मामलों की निगरानी करेंगे। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद न्यायिक जगत में इसे नियमित प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

पुजारी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों समेत 3 गिरफ्तार

Thu Jun 25 , 2026
जावरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सुखेड़ा स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में बीती 21 जून को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है। आस्था के केंद्र में सेंध लगाने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि मंदिर का पुजारी ही निकला। पुलिस ने इस […]

You May Like