मैनिट से चूना भट्टी तक सड़क दोनों ओर हटाया गया अतिक्रमण

भोपाल। राजधानी भोपाल में मैनिट चौराहे से लेकर चूना भट्टी चौराहे तक सड़क के किनारे और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में फैले अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान कई स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े ठेले, गुमठियां, स्टॉल और छापर आदि को हटाया गया। इन अतिक्रमणों के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि राहगीरों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर तो इन अवैध कब्जों के कारण फुटपाथ पूरी तरह से गायब हो गए थे, जिससे लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था।

इनका कहना है

यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और शहर के अन्य हिस्सों में भी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। उनका कहना है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

वार्ड 7 में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे रहवासी

Sat Apr 19 , 2025
भोपल। राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 7, जो कि टीबी अस्पताल के समीप स्थित है, इन दिनों गहरा जल संकट छाया हुआ है। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही पानी की आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है. जिससे स्थानीय निवासी परेशानी का सामना कर रहे है। हालात इतने बदतर […]

You May Like