भोपल। राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 7, जो कि टीबी अस्पताल के समीप स्थित है, इन दिनों गहरा जल संकट छाया हुआ है। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही पानी की आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है. जिससे स्थानीय निवासी परेशानी का सामना कर रहे है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वार्ड 7 में रहने वाले कई लोग पिछले कई दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। नियमित जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन, लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। जो की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ा बोझ साबित हो रहा है।टीबी अस्पताल के आसपास का क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जिसमें मध्यम और निम्न वर्ग के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। पानी की कमी के कारण इन परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड 7 में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे रहवासी
