साउथ स्टार राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ को रिलीजिंग के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते के शुरुआत में ही पेद्दी फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई।
साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और उनकी नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद एक्टर राम चरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। ऐसे में सभी की नजरें उनकी नई खेल-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ पर टिकी हुई थीं। फिल्म ने शुरुआत तो धमाकेदार की, लेकिन हफ्ते के पहले ही दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है।
निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वीकेंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ भी उमड़ी, जिससे फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा था। सिनेमा जगत में सोमवार का दिन किसी भी फिल्म के भविष्य को तय करता है, और इस कसौटी पर फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है।
4 दिनों की शानदार कमाई के बाद लगा बड़ा झटका
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले सोमवार को इस स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। रविवार को जहां फिल्म ने बंपर कमाई का आंकड़ा पार किया था, वहीं सोमवार को पेद्दी सिमटकर महज कुछ करोड़ ही कमा पाई। हालांकि वर्किंग डे होने के कारण गिरावट आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिस रफ्तार से आंकड़े नीचे गिरे हैं उसने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
5वें दिन की कमाई ने उड़ाए दिग्गजों के होश
फिल्म पेद्दी की 5वें दिन की कमाई पर नजर डाले तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस शानदार कलेक्शन के साथ ही फिल्म अब बहुत जल्द 200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को छूने की तरफ बढ़ रही है।अगर हम फिल्म के अब तक कमाई की बात करें तो पेड प्रिव्यू से करीब 18.50 करोड़ रुपये बटोरने के बाद फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक शुरुआत की थी।
इसके बाद रिलीजिंग के दूसरे दिन लगभग 26 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। वहीं पांचवें दिन सोमवार को भी करीब 8.57 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ सिमट कर रह गई। वहीं फिल्म पेद्दी की अब तक कुल कमाई 165.72 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।
गांव के हक की अनोखी और भावुक लड़ाई
फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, जो एक दिहाड़ी मजदूर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अभिनेता रामचरण क्रिकेट और कुश्ती जैसी विधाओं में बेहद माहिर है। वह अपने इस हुनर का इस्तेमाल किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं करता, बल्कि अपने उस गांव को पहचान दिलाने के लिए करता है जिसे सरकारी कागजों और नक्शों में कोई जगह नहीं मिली है।
फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ अभिनेता शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म पेद्दी साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी इस फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।
